Hyderabad : ब्रिटिश सांसद ने की तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सराहना, कारण है ये
British MP praised the Chief Minister of Telangana, this is the reason
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:34 AM
हैदराबाद। भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने भीमराव आंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की प्रशंसा की। केसीआर ने 14 अप्रैल को हैदराबाद में आंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था।
डॉ. आंबेडकर की नयी प्रतिमा का निर्माण महान उपलब्धि
तेलंगाना के मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र (जो शनिवार को सीएमओ द्वारा जारी किया गया) में ईलिंग के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि भीमराव आंबेडकर की नयी प्रतिमा का निर्माण एक महान उपलब्धि है। उम्मीद है कि आपको और पूरे राज्य को इस पर गर्व होगा।
वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि आंबेडकर के पास भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण था, जिसे हमने अभी भी पूरी तरह से लागू नहीं किया है। ब्रिटिश सांसद ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही ब्रिटेन में हमसे मिलेंगे और हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने के पीछे की प्रेरणा साझा करेंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।