Hyderabad News : आग की चपेट में आई इमारत से मिला एक व्यक्ति का कंकाल
Skeleton of a person found from a building that caught fire
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:17 PM
Hyderabad News : हैदराबाद। कुछ दिन पहले भीषण आग की चपेट में आई एक वाणिज्यिक इमारत से एक व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Hyderabad News
पुलिस के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की हड्डियों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी गांधी अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत के सटीक कारण का पता चल सके। पोस्टमॉर्टम के बाद नमूने फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेजे जाएंगे। 19 जनवरी को लगी आग के कारण इमारत में और भी लोगों के शव होने की आशंका के मद्देनजर कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह इमारत कभी भी ढह सकती है। इसके आधार पर पास की इमारतों के मालिकों/किरायेदारों से आगामी सूचना तक अपने-अपने परिसर खाली करने को कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत से मिला झुलसा कंकाल किस व्यक्ति का है, यह पता लगाने के लिए डीएनए जांच की आश्यकता है।
पुलिस ने बताया कि इमारत में तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव और राहत अभियान में शामिल कर्मी उस दिन इमारत के अंदर नहीं जा सके थे, क्योंकि इमारत ढहने की आशंका थी। सात घंटे के लंबे अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। अधिकारियों ने भीषण गर्मी और धुएं को देखते हुए कहा था कि यदि कोई व्यक्ति इमारत में फंसा है, तो उसके बचने की संभावना न के बराबर है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida