तेलंगाना के फायरब्रांड बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jun 2025 10:52 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jun 2025 10:52 PM
Hyderabad : तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव से नाराज होकर लिया है। पार्टी आलाकमान ने तेलंगाना बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एन. रामचंद्र राव के नाम को अंतिम मुहर दी है, जिसके बाद टी. राजा सिंह ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया। Hyderabad
क्या है नाराजगी की वजह?
सूत्रों के मुताबिक, टी. राजा सिंह खुद को प्रदेश नेतृत्व की दौड़ में एक मजबूत दावेदार मान रहे थे। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एन. रामचंद्र राव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने पार्टी से इस्तीफे के साथ यह स्पष्ट किया है कि वे अब आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। भाजपा में उनके इस्तीफे को लेकर काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है। Hyderabad
बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण समय
टी. राजा सिंह तेलंगाना में भाजपा के सबसे चर्चित और मुखर चेहरों में से एक रहे हैं। उनके इस्तीफे से पार्टी को न केवल सांगठनिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी नुकसान हो सकता है। खासतौर पर हैदराबाद और आसपास के शहरी इलाकों में जहाँ वे कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे पर मजबूत पकड़ रखते हैं। भाजपा के फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाने वाले टी.राजा बड़े ही बेबाक और अपने क्षेत्र पर जबरदस्त पकड़ बनाए हुए हैं। Hyderabad