IAF Agniveer Vacancy 2025: 12वीं पास युवाओं के सपनों को उड़ान देने का आखिरी मौका!
भारत
चेतना मंच
04 Aug 2025 04:48 PM
भारतीय वायुसेना (IAF) में अग्निवीर वायु (Agniveervayu) भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। 4 अगस्त 2025 को यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो जाएगी। अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो यह सुनहरा अवसर हाथ से न जाने दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
अग्निवीर वायु भर्ती में 12वीं पास युवा, इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक और वोकेशनल कोर्स पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास 10+2 स्तर पर गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए भी यही न्यूनतम अंक आवश्यक हैं। वहीं, अन्य स्ट्रीम और वोकेशनल कोर्स के उम्मीदवार भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और शारीरिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की जन्मतिथि 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच की होनी अनिवार्य है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उत्तर-पूर्व भारत, उत्तराखंड और लक्षद्वीप के उम्मीदवारों को लंबाई में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और फीस
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
आज ही करें आवेदन
जो उम्मीदवार भारतीय वायुसेना में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि आज ही है, इसलिए बिना देर किए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन करें।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इससे वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से पूरी तरह अवगत हो पाएंगे।
सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! IBPS Clerk 2025 के लिए आवेदन 1 अगस्त से शुरू