विज्ञापन

IAS officer transfer: उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किए जाने का क्रम जारी है। दो दिन पहले 20 फरवरी को तीन आईएएस और 25 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे, वहीं आज फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शासन की ओर से देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई।
हेमंत राव से सचिवालय प्रशासन विभाग हटाया गया है
रविंद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज
लीना जौहरी प्रमुख सचिव स्टांप रजिस्ट्रेशन बनीं
अनिल पाठक निदेशक सूडा बनाए गए
अनिल कुमार प्रमुख सचिव श्रम सेवायोजन बने
हेमंत राव एसीएस पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त
रजनीश गुप्ता प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन
अनिल ढींगरा एमडी जल निगम बने
अजय चौहान PWD में बने रहेंगे
सैमुअल पी एमडी केस्को कानपुर बने,
संतकबीर नगर के डीएम प्रेम रंजन हटाए गए
प्रेरणा शर्मा हापुड़ की जिलाधिकारी बनाई गईं
निखिल टीकाराम को चंदौली का DM बनाया गया
अनिल ढिगारा MD जलनिगम बने
मेधा रूपम 2014 ACEO ग्रेटर नोएडा बनाई
विज्ञापन