विवादित IAS पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, अफसर छीनी, भविष्य में नहीं बन पाएंगी अफसर
IAS Pooja Khedkar
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:35 PM
IAS Pooja Khedkar : विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर सख्त एक्शन लिया है। बताया जा रहा है यूपीएसी ने IAS पूजा खेडकर की अस्थायी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। इसी के साथ ही पूजा खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। पूजा खेडकर के तमाम दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
पूजा खेडकर अब नहीं बन पाएंगी अफसर
आपको बता दें कि यूपीएससी ने इस मामले में पहले ही एक्शन के संकेत दिए थे। हाल ही में यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में पूछा गया था कि क्यों न पूजा खेडकर की सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उम्मीदवारी को रद्द किया जाए। यूपीएससी ने इस बाबत एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी।
15 साल के रिकॉर्ड खंगाले गए
दरअसल पूजा खेडकर मामले की जांच के लिए यूपीएससी ने पिछले 15 साल के डेटा की समीक्षा की। इसके बाद सामने आया कि खेडकर का इकलौता केस था जिसमें यह पता नहीं लगाया जा सका कि खेडकर ने कितनी बार यूपीएससी की परीक्षा दी है। क्योंकि उन्होंने हर बार न केवल अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदला है। अब भविष्य में ऐसा न हो सके। इसके लिए यूपीएससी एसओपी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। IAS Pooja Khedkar
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।