हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा (IAS Sachin Sharma) की चर्चा इन दिनों हिमाचल प्रदेश से लेकर उनके गृह राज्य तक जोर-शोर से हो रही है। वजह है हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की इकलौती बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री से उनकी हाल ही में हुई सगाई। 22 सितंबर को दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह खुशी का मौका मनाया गया। IAS Sachin Sharma
कौन हैं IAS सचिन शर्मा?
सचिन शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की थी। उन्होंने देशभर में 233वीं रैंक प्राप्त की और हिमाचल प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में चुने गए। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर कार्यरत हैं।
मंगेतर डॉ. आस्था अग्निहोत्री के बारे में जानें
डॉ. आस्था अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और उन्होंने कानून की पढ़ाई भी पूरी की है। उनके पिता हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, मूल रूप से पंजाब के संगरूर जिले से हैं और 2003 में हिमाचल विधानसभा सदस्य चुने गए थे।
आईएएस सचिन शर्मा ने गुरुग्राम के डीएवी स्कूल से इंटरमीडिएट किया। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक निजी कंपनी में काम किया, जहां से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन शर्मा ने अपनी तैयारी के दौरान रोजाना करीब 16 घंटे पढ़ाई की और इसी मेहनत के बलबूते उन्होंने पहली बार में UPSC परीक्षा सफलतापूर्वक क्रैक की।
परिवार की जानकारी
सचिन शर्मा के पिता, सुनील दत्त, हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। सचिन अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी सगाई के बाद से उनकी चर्चा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश दोनों जगहों पर जोरों पर है। IAS Sachin Sharma