Career Update- नेशनल बैंको में क्लर्क के 5858 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, ऐसे करें आवेदन
IBPS Clerk Recruitment 2021
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Dec 2025 07:24 AM
IBPS Clerk Recruitment 2021- इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS), क्लर्क पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें विभिन्न नेशनल बैंकों में 5858 क्लर्क पदों पर भर्तियां होनी है। आवेदन संबंधित नोटिफिकेशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है।
आईबीपीएस (IBPS) द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में क्लर्क के 5858 पदों पर भर्ती की बात की गई है। जारी किए गए पदों पर आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। और यह प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक चलेगी। इसकी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाएगा।
इस पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। लॉग इन करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकेगा।