IDF - World Dairy Conference 2022 : बुंदेलखण्ड के ग्रामीण महिला दुग्ध उत्पादक संगठन बालिनी ने विश्व डेयरी सम्मेलन में पेश किया अपना घी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:33 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। बुंदेलखण्ड के पिछड़े इलाके महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने आज अपने पूर्ण स्वामित्व के दुग्ध उत्पादक संगठन- बालिनी के नाम से आईडीएफ, विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 में घी लॉन्च किया।
एनडीडीबी के चेयरमैन मीनेश शाह ने राज्य के इन दुग्ध उत्पादकों की भूमिका की सराहना की, जो एकजुट होकर रोजाना एक लाख लीटर से अधिक दूध संग्रहित कर रहे हैं और अपनी शुरूआत के मात्र तीन सालों के भीतर 150 करोड़ के सालाना टर्नओवर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के ये दुग्ध उत्पादक संगठन पूर्ण रूप से महिला स्वामित्व के हैं। संयोगवश बालिनी का उद्घाटन दिसम्बर 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था, जब ग्रामीण महिलाओं को उनके संगठन के लिए हर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
मौसम की मुश्किल परिस्थितियों के बीच क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं घण्टों कड़ी मेहनत करती हैं और बालिनी उनके बहाए पसीने का ही परिणाम है, जिसके 42 हजार सदस्य आज रोजाना एक लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहे हैं। जिसका एक हिस्सा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों में वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स के लिए किया जाएगा। संगठन की चेयरपर्सन उमा कांति पाल ने कहा, जिसकी स्थापना जनवरी-2019 में की गई थी। हम संगठित वैल्यू एडेड डेयरी प्रोडक्ट मार्केट में अपने लिए विशेष स्थान बनाना चाहते हैं। हम ऐसा करके रहेंगे। उन्होंने एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, जिसने संगठन की सफलता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एनडीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौगता मित्रा ने कहा, एनडीडीबी का पूरा संगठन एवं इसकी सब्सिडरिया डेयरी सेक्टर, खासतौर पर छोटे एवं सीमांत किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनके पास अधिकतम तीन मवेशी होते हैं। एनडीडीबी इन्हें अपने संगठन बनाने और बाजार में अपने आप को मजबूती से स्थापित करने में मदद कर रहा है। मैं आपको विकास के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा।
नए प्रोडक्ट के बाबत डॉ. ओम प्रकाश सिंह, चीफ एक्जक्टिव, बालिनी ने बताया कि जनरल रीटेल आउटलेट्स के साथ संस्थान ने अपने प्रोडक्ट्स को आधुनिक रीटेल आउटलेट्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके अलावा ये नए प्रोडक्ट उत्तर प्रदेश के लगभग 5 जिलों एवं मध्य प्रदेश के लगभग 3 जिलों में उपलब्ध होंगे।