Jammu-Kashmir News: सुरक्षा बलों को उड़ाना चाहते थे आतंकी
Jammu-Kashmir News:
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:34 AM
Jammu-Kashmir News: श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में एक सड़क के किनारे लगाए गए आईईडी का मंगलवार को पता लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Jammu-Kashmir News
उन्होंने बताया कि सोपोर के तुलीबल में सुरक्षा बलों के एक दस्ते (रोड ओपनिंग पार्टी) ने आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का सुबह पता लगाया।
आतंकवाद प्रभावित इलाकों से बलों के गुजरने के दौरान मार्ग की सुरक्षा संबंधी जांच का काम ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ करती है।
अधिकारियों ने कहा कि आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।