फैसले से रोका तो ईंट से ईंट बजा दूंगा- नवजोत सिंह सिद्धू
भारत
RP Raghuvanshi
27 Aug 2021 06:35 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Aug 2021 06:35 PM
पंजाब में चल रही सियासी हलचल के बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिंद्धू ने चेतावनी देते हुए बड़ा बयान जारी किया है। शुक्रवार को एक बैठक को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि अगर पार्टी में उन्हें फैसले लेने नहीं दिए गए तो वह सहन नहीं करेंगे बल्कि ईंट से ईंट बजा देंगे। बता दें कि, बीते कुछ दिनों से कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू खेमे के बीच गर्मा-गर्मी चल रही है। इसी नोंकझोंक को सुलझाने के लिए पिछले दिन पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी, साथ ही दोनों खेमों के बीच चल रही अनबन को खत्म करने की सलाह दी थी। इसके अलावा रावत ने सिद्धू को उनके सलाहकार पर कार्यवाई करने की नसीहत दी थी। वहीं, आज मालविंदर सिंह ने सिद्धू के सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया कि रावत के तीखे तेवरों ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया है। हाल ही में हरीश रावत ने बयान जारी किया है कि ऐसी हा अनबन चलती रही तो प्रभारी पद से मुझे मजबूरन इस्तीफा देना पड़ेगा। पंजाब में सियासी उठा पटक सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार बढती जा रही है। कई बार समाधान निकालने के लिए दोनों खेंमो में सुलह की वार्तालाप भी हुई। लेकिन अभी मामले का कोई हल नहीं निकला है। देखना यह है कि क्या हरीश रावत पद से इस्तीफा दे देंगे। और सवाल यह है कि सिद्धू की सियासी चाल सीएम बनने के मुखौटे तक पहुंच जाएगी। फिलहाल सरगर्मी जारी है।