
Uttarakhand News[/caption]
ब्रिटेनए यूएई में भी कर चुके रोड-शोः: सीएम धामी ने पिछले दिनों ब्रिटेन व यूएई का दौरा किया था, जिसमें उन्होंने बड़े शहरों में रोड-शो कर वहां के निवेशकों को उत्तराखंड की विशेषताओं के बारे में बताते हुए निवेश के लिए आमंत्रित किया था. कई बड़े निवेशको के साथ सीएम ने कई हजार करोड़ के निवेश का एमओयू साइन भी किया था.
2.5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्यः उत्तराखंड सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समित में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य तय किया है जिसमें अभी तक 54.5 हजार करोड़ के निवेश पर साइन हो चुके हैं. अब सरकार का पूरा फोकस देश के बड़े निवेशकों पर है.