Imphal blast: बच गयी सनी लियोनी, मारने का था इरादा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:21 PM
Imphal blast: इंफाल। शनिवार को एक बड़ी घटना होने से बच गयी। फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी के फैशन शो स्थल के पास तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में आसपास के लोग हिल गए। वहां पर हड़कंप मच गया। विस्फोट के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।
Imphal blast
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। साथ ही इसमें संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि धमाका आईईईडी से किया या गया या ग्रेनेड से। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग न सिर्फ इस फैशन शो के खिलाफ है बल्कि, यह भी चाहते हैं कि सनी लियोनी इस कार्यक्रम में हिस्सा न ले।
एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजेइबंग इलाके में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह विस्फोट शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया या ग्रेनेड का। उन्होंने कहा कि फिलहाल, किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।