पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,नामी बदमाश को मुठभेड़ में किया घायल
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली मार कर लंगड़ा कर दिया
Bulandshahr News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:33 PM
Bulandshahr News : बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली मार कर लंगड़ा कर दिया । मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फ़ायरिंग की थी , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। फ़िलहाल इस बदमाश का उपचार किया जा रहा है। बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। यहाँ बाइक सवार बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में बदमाश के गोली लगी और वह लंगड़ा हो गया।
पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है जहाँ पुलिस बदमाशों पर, गुंडों पर सख़्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस की आज भी एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाश पर फ़ायरिंग की जिसमें उसके पैर में गोली लग गई और वह लंगड़ा हो गया। पुलिस ने बदमाश को फ़िलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ पकड़े गए बदमाश का नाम अरविंद बताया जा रहा है जिसके ऊपर चोरी व लूट के कई मुक़दमे दर्ज हैं। बुलंदशहर, हापुड़, ग़ाज़ियाबाद और अन्य इलाकों में इस पर 11- से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस टीम स्याना के थल तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी यह संदिग्ध आता हुआ दिखा। पुलिस ने इसे रोकने का इशारा किया लेकिन इसने बाइक की रफ़्तार और बढ़ा दी। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी, गिरता देख उसने पुलिस पर फ़ायरिंग की, पुलिस ने जवाबी फ़ायरिंग की जिसमें बदमाश के गोली लग गई।
बदमाश पर चोरी व लूट के कई मामले हैं दर्ज
फ़िलहाल इस बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। बदमाश की पहचान अरविन्द पुत्र रणवीर निवासी होली चौराहा क़स्बा थाना स्याना जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। इस बदमाश के क़ब्ज़े से अवैध अस्लहा, कारतूस एक बाइक बरामद कर ली गई है। इस बदमाश पर चोरी व लूट के 11 से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हैं। अब इस बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है, क़ानून के मुताबिक़ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।