Ghaziabad News गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना थाना अंतर्गत पुलिस कमिश्नर और ने आज मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम टीम बनाकर अंतरराज्यीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोरों को इंदिरापुरम शिप्रा मॉल के सर्विस लाइन में धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए चोरों में एक नाबालिग है। जो चोरी में इनकी मदद करता था। चोरों को पकड़ने के बाद यह जानकारी गाजियाबाद इंदिरापुरम थाना अंतर्गत एसीपी स्वतंत्र सिंह ने दी ।
वाहन चोरों से 13 बाइक और 2 स्कूटी बरामद
एसीपी स्वतंत्र सिंह के अनुसार दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 13 मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त यश और डैनी के रूप में की गई हुई है। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि यह वाहन चोर गैंग जिसमें तीन अभियुक्त यश पुत्र नरेश जो सूरजपुर ग्रेटर नोएडा का निवासी है के रूप में की गई है और दूसरा अभियुक्त डैनी है। डैनी और यश मामा भांजे है। और त तीसरा अभियुक्त करण जो वाहन चोरों का मास्टरमाइंड बताया जा रहा फरार है है। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड करण को पकड़ने के लिए टीमें बना दी गई हैं।
गाड़ी चोरी कर मजदूरों को सस्ते दाम में बेच दिया करते थे...
अभियुक्त ने पुलिस से पूछताछ में कबूला है किय ये गैंग एक साल से गाजियाबाद और एनसीआर में गाड़ियों की चोरी कर रहा है। आरोपी बाइक को सस्ते दामों पर मजदूर वर्ग को बेचते थे। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि यह गाड़ियां चोरी करके सूरजपुर अपने घर में रखते थे और मजदूरों को सस्ते दाम पर बेच दिया करते थे।गाजियाबाद एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया, की पुलिस को मुखबिर से पता लगा कि वह एक गैंग आसपास में अंतरराज्यीय वाहन चोरी करता है पुलिस ने टीम बनाकर उनका पीछा किया। और मुखबिर के निशानदेही पर गाजियाबाद के शिप्रा मॉल की सर्विस लाइन में एक बाइक पर तीन वाहन चोर संदिग्ध हालत में आते हुए दिखाई पड़े। मुखबिर के इशारे करने पर उन्हें धर दबोचा, जिस बाइक पर चोर थे वह भी चोरी की थी।तीनों चोरों से पूछताछ के बाद उनसे 13 बाइक और दो स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने कबूला.. यह स्प्लेंडर बाइक की चोरी अधिकांश करते थे क्योंकि उसका ताला आराम से खुल जाता है। और फिर यह है अपने सूरजपुर स्थित घर ले जाकर रख देते थे और सस्ते दामों पर मजदूरों को बेच देते थे। फरार शातिर मास्टरमाइंड करण को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।