Ind Vs Eng: चौथे दिन में कमाल दिखाकर जीत के करीब पहुंचा इंग्लैंड, भारत को दिखाना होगा शानदार खेल
Pic Source: IndiaTV News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:31 AM
नई दिल्ली: पांचवें टेस्ट में तीन दिन तक देखा जाए तो अंग्रेजों के घर में दहाड़ रही टीम इंडिया (Ind Vs Eng) चौथे दिन में कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हुई है। भारतीय टीम 245 रन पर ऑल-आउट हो गई थी और इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिल गया था। ऐसा लगा ये लक्ष्य काफी बड़ा हो गया है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की है।
एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने पहले विकेट (Ind Vs Eng) को लेकर 107 रन जोड़ लिया था, हालांकि इसके बाद 2 रन के अंदर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसा लगा भारत ने मैच में वापसी किया है, लेकिन ऐसा चौथे दिन ऐसा नहीं लग रहा था।
जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने तो पूरा मैच ही बदलने में कामयाबी हासिल की है। दोनों के बीच 150 रन की साझेदारी बना लिया था। रूट 76 और बेयरस्टो 72 रन बनाकर नाबाद रन बना लिया था।
अब मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 119 रन चाहिए। अगर ऐसा हो जाता है तो ये भारत के खिलाफ चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद जीत हासिल करने का रिकॉर्ड होने जा रहा है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1977 में टीम इंडिया के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब हो गए थे। अब ऐसा लग रहा है कि ये रिकॉर्ड 45 साल बाद टूटने जा रहा है।
टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह की बात करें तो मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के शुरुआती दोनों विकेट लेने के बाद मैच में मजूबत पकड़ बना लिया था। टी से पहले उन्होंने जैक क्रॉली को 46 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया था।
वहीं, टी के बाद पहली ही गेंद पर ओली पोप को विकेट के पीछे कैच आउट करने में कामयाब हुए थे। इंग्लैंड दोनों झटको से अभी संभल भी नहीं सका, तभी मोहम्मद शमी के एक शानदार थ्रो ने एलेक्स लीस को रन आउट कर पवेलियन भेजने में कामयाब हुए थे।
इसके बाद भारत ने दो ओवर में 2 रिव्यू गंवा दिया था। पहले रवींद्र जडेजा की गेंद पर जो रूट के लिए देखा जाए तो LBW की अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नॉट-आउट दिया था। भारतीय खिलाड़ियों को लगा रूट आउट हो चुके हैं और रिव्यू लिया था। रिप्ले में साफ नजर आया कि बॉल लेग स्टंप से बाहर निकल रही है।