
Saharanpur News : प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का अपमान किए जाने से नाराज ग्राम गदरहेड़ी के गुर्जर समाज के युवाओं ने गांव के बाहर बीजेपी नॉट अलाउड BJP not allowed का बोर्ड लगा दिया है साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता ने गांव में प्रवेश करने की कोशिश की तो उसे गांव में हरगिज प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गुर्जर समाज के युवाओं द्वारा सरसावा क्षेत्र के ग्राम गदरहेड़ी में आने वाले मुख्य मार्ग पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के सम्मान में बोर्ड लगाया गया, जिसके पास ही एक दूसरा बोर्ड भी लगाया गया है जिसपर खुले शब्दों में लिखा गया है कि इस गाँव में बीजेपी के किसी भी कार्यकर्ता को घुसने नहीं दिया जाएगा। गुर्जर समाज के युवा बिल्लू फौजी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मिहिर भोज के सामने से गुर्जर शब्द को हटाकर उनका अपमान किया गया है जिससे गुर्जर समाज में बीजेपी के प्रति रोष पनप रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम गदरहेड़ी से बीजेपी का बहिष्कार किए जाने की शुरुआत की गई है। धीरे धीरे सभी गुर्जर समाज के गांव मे बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बीजेपी के किसी भी कार्यकर्ता को गाँव में घुसने नहीं दिया जाएगा। गुर्जर समाज अपने इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में ले। भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगा। इस अवसर पर बाबू गुर्जर, नवीन चौधरी,अजय गुर्जर, अभिषेक, अंकित,शुभम, प्रभात,सुमित राठी, अंकित गुर्जर,मुकुल, रजनीश, अनुज, नीरज, संदीप आदि मौजूद रहे।