Income Tax News : एसएफटी रिटर्न दाखिल करने के लिए मिला कुछ और समय
Got some more time to file SFT return
भारत
चेतना मंच
01 Jun 2023 05:44 PM
Income Tax News : नयी दिल्ली। बैंकों, विदेशी विनिमय डीलरों और अन्य रिपोर्टिंग इकाइयों के पास अपने ग्राहकों के 2022-23 के ऊंचे मूल्य के लेनदेन की जानकारी देने के लिए एसएफटी रिटर्न दाखिल करने को कुछ और दिन हैं। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
31 मई थी रिटर्न एसएफटी दाखिल करने की आखिरी तारीख
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्तीय लेनदेन का ब्योरा (एसएफटी) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई थी। आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि रिपोर्टिंग पोर्टल पर काफी लोगों द्वारा एक साथ रिटर्न दाखिल करने की वजह से कुछ परेशानियां आई हैं।
हर दिन देना होता है एक हजार रुपये का जुर्माना
ऐसे में एफएफटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा कुछ और दिन खुली रहेगी। एसएफटी रिटर्न दाखिल करने में देरी पर हर दिन के हिसाब से 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।