Income Tax Raid : बंगाल में राजनेता से जुड़ी बीड़ी कंपनियों पर इंकम टैक्स के छापे, 11 करोड़ की नकदी बरामद
Income tax raids on beedi companies linked to politicians in Bengal, cash worth Rs 11 crore recovered
भारत
चेतना मंच
12 Jan 2023 10:21 PM
राज्य की राजधानी कोलकाता और मुर्शिदाबाद में लगभग दो दर्जन स्थानों पर बुधवार को छापे मारे गए। कुछ 'बीड़ी' निर्माण कंपनियों तथा कुछ अन्य व्यवसायों को इस छापेमारी के दायरे में रखा गया।
नई दिल्ली/कोलकाता। आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल में एक राजनेता और कुछ अन्य लोगों से जुड़े विभिन्न स्थानों और व्यवसायों पर छापेमारी के बाद 11 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
राज्य की राजधानी कोलकाता और मुर्शिदाबाद में लगभग दो दर्जन स्थानों पर बुधवार को छापे मारे गए। कुछ 'बीड़ी' निर्माण कंपनियों तथा कुछ अन्य व्यवसायों को इस छापेमारी के दायरे में रखा गया।
उन्होंने कहा कि बीड़ी कारखाने एक स्थानीय राजनेता से जुड़े हुए हैं और आयकर टीमों ने अब तक 11 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।
विभाग को सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। विभाग को पता चला था कि ये व्यवसाय कथित तौर पर खातों में दिखाई गई रकम से परे नकद लेनदेन में शामिल थे, जिसके परिणामस्वरूप कर चोरी हुई।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
News uploaded from Noida