Income Tax Raid : तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी पर इनकम टैक्स के छापे
Income tax raids on Tamil Nadu minister Senthil Balaji
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:22 PM
Income Tax Raid : चेन्नई। आयकर विभाग के अधिकरियों ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को यहां छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
करूर और कोयम्बटूर सहित कई शहरों में कार्रवाई
सूत्रों ने मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन इतना बताया कि मंत्री से कथित तौर पर जुड़े व्यक्तियों के परिसरों पर करूर और कोयम्बटूर सहित कई शहरों में छापे मारे जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी मंत्री के निकट संबंधियों और कुछ ठेकेदारों के घरों पर छापे मार रहे हैं।
डीएमके नेता के पास है आबकारी विभाग का प्रभार
करूर से द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता बालाजी के पास आबकारी विभाग का प्रभार भी है। सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग आगे भी ऐसी ही और कार्रवाई कर सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसके कई दूसरे मायने भी निकाले जा रहे हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।