विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर लाल किले से ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) की शुरुआत की। यह योजना पहली बार नौकरी खोज रहे युवाओं और निजी कंपनियों दोनों को रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करती है। सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत करीब 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, और कंपनियों को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। Independence Day 2025
PM-VBRY का मुख्य उद्देश्य है:
युवाओं को पहली नौकरी दिलाना।
कंपनियों को अतिरिक्त रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करना।
देश में रोजगार की संस्कृति को बढ़ावा देना।
भाग ए – कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन:
पहली बार EPFO में पंजीकृत कर्मचारियों को ₹15,000 तक का बोनस मिलेगा।
यह राशि दो किश्तों में दी जाएगी: पहली किश्त 6 महीने की सेवा के बाद, और दूसरी किश्त 12 महीने की सेवा तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद।
प्रोत्साहन राशि का एक हिस्सा बचत खाते में रखा जाएगा ताकि कर्मचारियों में बचत की आदत विकसित हो।
लाभार्थी का मासिक वेतन ₹1 लाख तक होना चाहिए।
भाग बी – नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन
सभी सेक्टरों में अतिरिक्त रोजगार सृजन को बढ़ावा।
कंपनियों को अतिरिक्त कर्मचारी (₹1 लाख तक वेतन वाले) पर दो वर्षों तक प्रति माह ₹3,000 तक का प्रोत्साहन।
विनिर्माण सेक्टर में यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा।
न्यूनतम अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या: 50 से कम वाले नियोक्ताओं में 2, और 50 या अधिक वाले में 5।
पहली बार नौकरी करने वाले युवा: ₹15,000 का बोनस।
नियोक्ता/कंपनी: अतिरिक्त रोजगार सृजन पर प्रोत्साहन राशि।
योजना दो हिस्सों में काम करती है: कर्मचारी के लिए बोनस और नियोक्ता के लिए प्रोत्साहन।
कंपनियों को हर महीने ECR (Electronic Challan cum Return) फाइल करना होगा।
यदि डेटा गलत दर्ज किया गया, तो ना कर्मचारी को बोनस मिलेगा और ना कंपनी को लाभ।
कर्मचारी के लिए:
पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को स्वयं आवेदन नहीं करना होगा।
कंपनी ही आपके EPFO/UAN और बैंक विवरण के आधार पर योजना में आवेदन करेगी।
बोनस सीधे बैंक खाते में जमा होगा।
नियोक्ता/कंपनी के लिए
EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके ECR फाइल करें।
कर्मचारियों का UAN, आधार, बैंक विवरण और सैलरी सही-सही दर्ज करें।
योजना केवल पहली नौकरी करने वाले युवाओं के लिए।
उम्र सीमा: 18–60 वर्ष।
जॉइनिंग के महीने की ECR रिपोर्ट में नाम और विवरण सही दर्ज होना चाहिए।
बैंक अकाउंट आधार और NPCI से लिंक होना अनिवार्य। Independence Day 2025
विज्ञापन