Independence Day- लश्कर और जैश स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की फिराक में, अलर्ट जारी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:07 PM
Independence Day- देशभर में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। साल 2022 में देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यूं तो हर वर्ष आजादी का यह जश्न धूमधाम से मनाया जाता है, परंतु इस वर्ष बात और भी अधिक खास है। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) समारोह की तैयारियां बहुत ही धूमधाम से चल रही है। परंतु इसी बीच एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आतंकी साया मंडराने लगा है।
इस बात की जानकारी खुद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)ने दिल्ली पुलिस को एक रिपोर्ट के जरिए दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा दिल्ली पुलिस को एक अलर्ट जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन आतंकी हमले की फिराक में है। अतः पुलिस के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लाल किले में प्रवेश के नियम को सख्त किया जाए जिससे संभावित खतरे को रोका जा सके।
आईबी की इस रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।