भारत में बन रहा है अगला AI सुपरमाइंड, क्या OpenAI को मिलेगी टक्कर?
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:15 AM
भारत जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने ऐलान किया है कि देश का पहला स्वदेशी AI मॉडल फरवरी 2026 तक औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के दौरान यह जानकारी साझा की और बताया कि इस साल के अंत तक यह मॉडल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। लॉन्च की घोषणा India AI Impact Summit में की जाएगी। India AI
38,000 GPUs से बना भारत का शक्तिशाली AI इंफ्रास्ट्रक्चर
एस. कृष्णन ने बताया कि भारत ने AI के लिए ज़रूरी कंप्यूटिंग पावर में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। जहां शुरुआत में लक्ष्य था 10,000 GPUs का, वहीं अब देश में 38,000 GPUs तैनात किए जा चुके हैं। इसका मकसद है भारत में बनने वाले AI मॉडल्स को जरूरी टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट देना। सरकार हर तिमाही में ओपन बिडिंग प्रोसेस के जरिए और GPUs जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है।
पूरा मॉडल भारतीय डेटा पर होगा प्रशिक्षित
सरकार का कहना है कि यह Sovereign AI मॉडल पूरी तरह से भारतीय डेटा पर प्रशिक्षित किया जाएगा और इसे भारत में ही होस्ट किया जाएगा। यानी डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी में कोई समझौता नहीं होगा। MeitY के अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि सरकार ने देश की 12 घरेलू AI कंपनियों को इस दिशा में सहयोग देना शुरू कर दिया है। इनमें से कम से कम दो कंपनियां 2025 के अंत तक अपने फाउंडेशनल मॉडल लॉन्च कर सकती हैं।
अब भारत खुद बनाएगा अपना GPU
AI में आत्मनिर्भरता को और मजबूत करने के लिए भारत ने India Semiconductor Mission 2.0 के तहत अपने खुद के GPU (Graphics Processing Unit) विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ा दिया है। MeitY सचिव एस. कृष्णन के मुताबिक, घरेलू GPU निर्माण न सिर्फ भारत के तकनीकी भविष्य के लिए जरूरी है बल्कि यह AI क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।
बताया जा रहा है कि, 2025 के अंत तक भारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल तकनीकी रूप से तैयार हो जाएगा। फरवरी 2026 में India AI Impact Summit के दौरान मॉडल का औपचारिक लॉन्च किया जाएगा। 2025-26 में कम से कम 2 घरेलू कंपनियां भी अपने फाउंडेशनल मॉडल लॉन्च करेंगी। India AI