भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन घोषित, टॉस हारकर भारत की पहले बल्लेबाजी
IND-AFG T20 Series
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:24 PM
भारत-इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच विश्व कप 2023 का 29वां आज खेला जा रहा है। ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो चुका है।
लेकिन खिताब की दावेदार भारत के दृष्टिकोण से ये मैच महत्वपूर्ण है। इस मैच को जीत भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम प्रतियोगिता में अब तक अजेय बनी हुई है।
इस मैच में टॉस हो चुका है, इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय किया है। दोनों देशों ने अपनी प्लेइंग इलेवन भी घोषित कर दी है। दोनों ने ही पिछले मैच में खेली अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों ने उसी प्लेइंग इलेवन पर विश्वास जताया है और उसी प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर रही हैं। भारत ने पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए सूर्य कुमार यादव और पिछले मैच के हीरो मोहम्मद शमी को फिर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।
भारतीय टीम का इस मैच में दावा मजबूत नजर आ रहा है। भारत इस विश्व कप में अब तक किसी टीम से हारा नहीं है। इंग्लैंड की हालत पतली नजर आ रही है। वो अपने 5 में से 4 मैच गंवा चुका है। खेल प्रेमियों को इस मैच में भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ विराट कोहली के 49वें शतक का भी इंतजार है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।