भारत के तीन जवाबी स्ट्राइक, तीनों बार पाकिस्तान रह गया हक्का बक्का
Operation Sindoor
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:32 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:32 AM
Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तीन बार पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर निर्णायक हमले किए हैं। इसके पीछे भारत का मुख्य उद्देश्य यह सन्देश देना था कि अब भारत किसी भी आतंकी हमले के बाद चुप नहीं बैठेगा। इन तीनों स्ट्राइक्स ने न केवल पाकिस्तान को चौकाया, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की स्पष्ट नीति को भी उजागर किया है ।
1. उरी सर्जिकल स्ट्राइक (2016)
18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था , जिसमें 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने 29 सितंबर को LoC पार कर एक सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में सेना ने 3 किलोमीटर भीतर जाकर सात आतंकी लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया और कई आतंकियों को ढेर भी कर दिया था। यह पहला मौका था जब भारत ने सार्वजनिक रूप से इस तरह की कार्रवाई को स्वीकार किया था।
2. बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019)
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई थी। जिसके जवाब में 26 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित बालाकोट में आतंकी शिविरों पर बमबारी की। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी मारे गए थे। यह भारत की तरफ से पहली खुली एयर स्ट्राइक थी।
3. 2025 एयर स्ट्राइक
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य स्तर पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णायक कदम उठाए—सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया, अटारी सीमा को सील कर दिया गया और पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया।
आज 7 मई 2025 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एक और सटीक एयर स्ट्राइक की। इस बार लक्ष्य थे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने। भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि कोई नागरिक या सैन्य ठिकाना निशाने पर न आए यह कार्रवाई केवल आतंक के खिलाफ थी, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं। Operation Sindoor :