भारत-श्रीलंका प्लेइंग इलेवन घोषित, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
IND-AFG T20 Series
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:21 AM
भारत-श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच विश्व कप 2023 का 33वां मैच आज खेला जा रहा है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो चुका है। इस मैच को जीत भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले अपना मनोबल और बढ़ाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम प्रतियोगिता में अब तक अजेय बनी हुई है। उसने अपने सभी 6 मैच जीते हैं।
श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले फील्डिंग का फैसला किया
इस मैच में टॉस हो चुका है, श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय किया है। दोनों देशों ने अपनी प्लेइंग इलेवन भी घोषित कर दी है। भारत ने पिछले मैच में खेली अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है।
भारत-श्रीलंका प्लेइंग इलेवन
भारत ने उसी प्लेइंग इलेवन पर विश्वास जताया है और उसी प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतर रही हैं। वहीं श्रीलंका ने पिछले काफी मैचों में लगातार प्लेइंग इलेवन में शामिल धनंजय डी सिल्वा की जगह हेमंथा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।
भारतीय टीम का इस मैच में दावा मजबूत नजर आ रहा है। भारत इस विश्व कप में अब तक किसी टीम से हारा नहीं है। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाज हों या बल्लेबाज किसी ने भी निराश नहीं किया है। यही कारण है कि भारत का विजय रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। खेल प्रेमियों को इस मैच में भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ विराट कोहली के 49वें शतक का भी इंतजार है।
भारत-श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: इस बार श्रीलंका की हालत है खस्ता
श्रीलंका ने इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से निराश किया है। इस समय गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। ऊपर से चोटों ने उसका सिरदर्द और बढ़ा दिया है। विश्व कप से पहले ही खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही लंकाई टीम के अब तक कई खिलाड़ी इंजरी के कारण स्वदेश वापस जा चुके हैं। इनमें कप्तान शनाका, तेज गेंदबाज कुमारा और पथिराना जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।