IND Vs Eng 1St T20: इंग्लैंड को पहले मैच में मिली करारी शिकस्त, भारत ने 50 रन से हासिल की जीत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:38 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टी 20 मैच (IND Vs Eng 1St T20) पर भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराकर जीत लिया है। इस जीत में भारत के रन का आंकड़ा इंग्लैंड में सबसे बेहतर रहा है। वहीं 2009 में इंग्लैंड की ज़मीन पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 25 रन से हराकर मैच पर कब्ज़ा किया था।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दिखाया शानदार खेल
इस मुकाबले (IND Vs Eng 1St T20) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 198/8 का स्कोर बनाया था। वहीं इंग्लैंड टीम को जीतने के लिए 199 रन बनाने थे।
हार्दिक ने ऑल राउंडर प्रदर्शन से किया कमाल
शानदार और टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में शामिल हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 गेंद खेलकर ताबड़ तोड़ 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपने एक ओवर दो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट कर अपनी सटीक गेंदबाजी का क्यू हुनर दिखाया। वहीं उन्होंने इस मुकाबले में 4 विकेट हासिल किया।
इंडियन टीम के सलामी बल्लेबाजों का नहीं चला जादू
पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा और ईशान किशन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। रोहित शर्मा ने 14 गेंद में 24 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन ने 10 गेंदों में केवल 8 रन की पारी खेली।