
Indian Air Force : भारतीय वायु सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। भारतीय वायुसेना ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, कारपेंटर, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं हिंदी टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। खास बात यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2022 निर्धारित है।
भर्ती का नोटिफिकेशन पिछले महीने जारी किया गया था। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन में दिए गए नियम एवं शर्तें ध्यान से पढ़ने के बाद पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन जमा कर लें।
चयन प्रक्रिया पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
भर्ती विवरण कुल 5 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिनमें हाउसकीपिंग स्टाफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ, कुक, कारपेंटर, हिंदी टाइपिस्ट के एक-एक पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता मल्टी टास्किंग एवं हाउसकीपिंग स्टाफ पदों के लिए हाईस्कूल पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, वही कारपेंटर पदों के लिए हाईस्कूल के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, कुक पदों के लिए हाईस्कूल पास के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट एवं हिंदी टाइपिस्ट पदों के लिए इंटरमीडिएट पास के साथ हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु सीमा पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, हालांकि ओबीसी वर्ग के लिए यह 18 से 28 एवं एससी और एसटी वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन कैसे करें आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों को वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।