Indian Armed Forces Flag Day : क्या है इस दिन की विशेषता और इससे जुड़ा हुआ इतिहास
Indian Armed Forces Flag Day
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 10:06 AM
Indian Armed Forces Flag Day : 28 अगस्त 1949 को भारतीय रक्षा विभाग के द्वारा गठित की गयी एक कमेटी में लिए गए निर्णय के बाद से प्रत्येक वर्ष भारत में 7 दिसम्बर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके मनाये जाने के कारण एवं महत्व को...
Indian Armed Forces Flag Day :
किसउद्देश्यकीपूर्तीकेलिएप्रारम्भहुआझंडादिवस?
सेना के तीनों भाग जल, थल एवं नभ के कल्याण को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता के बाद 28 अगस्त 1949 को एक समिति का गठन किया गया। प्रारम्भ में लोगों के बीच छोटे झंडे बांटे गए जो तीन रंग ( लाल, हल्का नीला व गहरा नीला ) से मिलकर बने हुए थे। ये तीनों ही रंग भारतीय सेना के तीन भाग ( जल, थल एवं नभ ) को प्रदर्शित करते हैं। इन झंडों को लोगों के बीच बांटकर व उनसे धनराशि एकत्र करके इसका प्रयोग जवानों के कल्याण के लिए किया गया। इस धनराशि का मुख्य प्रयोग तीन कार्यों में किया गया जो उस समय सबसे ज्यादा आवश्यक थे। पहला, युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले कर्मियों की भलाई में, दूसरा, जो सेना में शामिल थे उनके परिवार के कल्याण के लिए तथा तीसरा, सेवानिवृत सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याण में।
इस प्रकार से एकत्र की गयी धनराशि सैनिकों के प्रति आम देशवासियों के सम्मान को दर्शाती है। यह आर्थिक सहयोग यह बताता है कि लोग अपने देश पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के कितने आभारी हैं।
क्याखासआयोजनहोतेहैंआज?
आज के दिन देश की तीनों सेनायें अलग -अलग कौशल प्रदर्शन करके अपने देशवासियों को गर्व की अनुभूति कराते हैं। ढेर सारे पब्लिक प्लेस पर जैसे कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्कूल आदि के पास आप झंडे की दुकानें देख सकते हैं और उन्हें खरीद कर सैनिकों के कल्याण में अपना विशिष्ट योगदान दे सकते हैं। आज के दिन लोगों को अपने बच्चों को भी इस दिन की महत्ता के बारे में बताना चाहिये ताकि वे देश के जवानों का हमेशा सम्मान करना सीख सकें।