
Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना (Indian Army) ने दक्षिणी कमान और मध्य कमान मुख्यालय के लिए वार्ड सहायिका और कुक के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 155 पदों को भरा जाएगा।
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि – रोजगार समाचार में नोटिस के प्रकाशन के 45 दिनों के भीतर।
भर्ती विवरण
कुल पदों की संख्या- 155
योग्यता मानदंड
वार्ड सहायिका – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
कुक – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही इंडियन कुकिंग का नॉलेज और इस ट्रेड में एफिशिएंसी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल/ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indianarmy.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन इस लिंक http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_29_2223b.pdf
और http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10622_13_2223b.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
corona virus यूपी में कोरोना की वापसी, 4 की हुई मौत, लगातार मिल रहे नए केस