Indian Bank SO Recruitment 2025: 171 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, आज से शुरू आवेदन
भारत
चेतना मंच
23 Sep 2025 05:26 PM
Indian Bank SO Recruitment 2025: इंडियन बैंक ने युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर पेश किया है। बैंक की ओर से 171 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप लंबे समय से बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 171 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 23 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है।
चयन प्रक्रिया
इंडियन बैंक SO भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे। परीक्षा का अधिकतम अंक 220 निर्धारित किया गया है। कुल समय अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और हिंदी दोनों रहेगी। हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD कैटेगरी: ₹175
अन्य सभी कैटेगरी: ₹1000
ऐसे करें आवेदन
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। फिर होम पेज पर दिए गए Career सेक्शन पर क्लिक करें। भर्ती लिंक पर क्लिक करके "Click here for New Registration" पर जाएं। यहां अपनी डिटेल्स भरें और एप्लीकेशन फॉर्म पूरा करें। अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
नोट: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।