वैभव गुप्ता ने अपने सिर सजाया 'इंडियन आइडल 14' का ताज
Indian Idol 14 Winner
भारत
चेतना मंच
04 Mar 2024 06:26 PM
Indian Idol 14 Winner : टेलीविजन का रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' शुरू से ही काफी लोकप्रिय रहा है। लम्बे वक्त के इंतजार के बाद आखिर 'इंडियन आइडल सीजन 14' की ट्रॉफी कानपुर के वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने अपने नाम कर लिया है।
Indian Idol 14 Winner
रविवार को टेलीविजन के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' (Indian Idol 14) का ग्रैंड फिनाले हुआ। लम्बे इंतजार के बाद आखिर 'इंडियन आइडल 14' के विनर (Indian Idol 14 Winner) का खुलासा हो ही गया। दरअसल कानपुर के वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने अपनी मेहनत और लगन से सब को पीछे छोड़ 'इंडियन आइडल 14' का खिताब अपने नाम करके 25 लाख रुपये का चैक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार लेकर अपने घर रवाना हुए।
पांचों कन्टेस्टेंट को टक्कर देकर बने शो के विजेता
हालांकि 'इंडियन आइडल' शो के टॉप फाइव में वैभव गुप्ता के साथ आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन भी शामिल रहें। जिन्होंने अपनी जबरदस्त आवाज से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई और जनता का ढ़ेर सारा प्यार बटोरा। लेकिन वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने पांचों कन्टेस्टेंट को टक्कर देकर 'इंडियन आइडल 14' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम किया है।
नेहा कक्कड़ और सोनू निगम रहे स्पेशल गेस्ट
'इंडियन आइडल' एक लोकप्रिय रियलिटी शो है जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिलता रहा है। ऐसे में रविवार रात ‘इंडियन आइडल 14’ शो के विजेता की घोषणा की गई। शो के विजेता वैभव गुप्ता रहे। अगर शो के जजेस की बात करें तो साल 2024 में 'इंडियन आइडल शो' के जज विशाल ददलानी, कुमार सानू और श्रेया घोषाल रहें। वहीं रविवार रात 'इंडियन आइडल 14' के ग्रैंड फिनाले (Indian Idol 14 Grand Finale) में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ( Sonu Nigam) स्पेशल गेस्ट रहें। शो के ग्रैंड फिनाले में सोनू निगम ने और अधिक रोमांचक बनाकर शो में चार चांद लगा दिया।
वैभव गुप्ता ने बताई अपनी ख्वाहिश
'इंडियन आइडल 14 'के विनर (Indian Idol 14 Winner) का ऐलान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम द्वारा किया गया। वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने 'इंडियन आइडल 14' का खिताब अपने नाम करने के बाद मीडिया से बात चीत की और अपनी ख्वाहिश बताते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और इस खुशी की भावना को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आगे वैभव का कहना है कि, 'मैं अब फिल्मों के लिए गाना चाहता हूं। बॉलीवुड के चहिते सलमान खान और रणवीर सिंह मेरे पसंदीदा कलाकार हैं। और मेरी दिली ख्वाहिश है कि मैं उनके लिए प्लेबैक सिंगिंग करूं'।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।