attacked in New Zealand: न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की दुकान पर हमला
attacked in New Zealand
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:11 AM
attacked in New Zealand मेलबर्न। न्यूज़ीलैंड में एक भारतीय मूल के व्यवसायी की दुकान पर हथियारबंद लुटेरों के एक समूह ने हमला किया और एक कर्मचारी की गर्दन पर चाकू रख दिया।
न्यूज़ीलैंड हेराल्ड अखबार की सोमवार की खबर के अनुसार वेप स्टोर के मालिक सिद्धू नरेश ने कहा कि नॉर्थ आइलैंड के हैमिल्टन स्थित उनकी दुकान को शुक्रवार को चार युवा अपराधियों ने निशाना बनाया। नरेश ने कहा, मेरे कर्मचारियों को घुटने के बल बैठने के लिए मजबूर किया गया और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया गया। उन्होंने कहा, वे आए और सब कुछ तोड़ दिया और वे गल्ले में रखी पूरी नकदी ले गए।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को रोकने की कोशिश करने वाला एक कूरियर वाला घायल हो गया और कम से कम 4,000 न्यूजीलैंड डॉलर की नकदी लूट ली गई।