प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस क्या है, किन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा और बोनस की रकम तय करने में किन नियमों का ध्यान रखा जाता है ? जानिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी, सरकार के फैसले का कर्मचारियों पर संभावित असर और बोनस की गणना से जुड़ी जरूरी बातें।
.webp?v=1791979340564)
National News : दशहरा से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है। इस फैसले से भारतीय रेलवे के 11,40,770 कर्मचारियों को लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से रेलवे के पात्र गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। National News
प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस यानी PLB रेलवे कर्मचारियों को उनके योगदान और रेलवे के प्रदर्शन से जोड़कर दिया जाने वाला बोनस है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को मान्यता देना है। यह लाभ पात्र गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को मिलता है। National News
पहले रेलवे कर्मचारियों के बोनस की गणना के लिए 7,000 रुपये की मासिक वेतन सीमा का इस्तेमाल किया जाता था। 78 दिनों के आधार पर इस व्यवस्था में अधिकतम बोनस 17,951 रुपये बनता है। भारतीय रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने बोनस की गणना के लिए निर्धारित वेतन सीमा बढ़ाने की मांग उठाई थी। संगठन ने लेवल-2 और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए वेतन सीमा को 18,000 रुपये करने और उसमें महंगाई भत्ता (DA) जोड़ने का सुझाव दिया था। कर्मचारियों के विभिन्न वेतन स्तरों के हिसाब से बोनस की गणना करने की मांग भी रखी गई थी। National News
विज्ञापन