Indian Railway : नई दिल्ली। देश में ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन सैकड़ों की संख्या मंे रेलगाड़ियां रद्द हो रही हैं। इससे ठंड के मौसम में मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ट्रेनों के कैंसिल होने का कारण हर दिन अलग-अगल बताता है।
Indian Railway :
इंडियन रेलवे ने अलग-अलग जोनों में चल रहे मरम्मत कार्यों और परिचालन संबंधी दूसरी दिक्कतों के चलते 236 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने आज कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला है और कुछ को आंशिक रूप से भी कैंसिल किया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्घ्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
गुरुवार को भारतीय रेलवे ने 209 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है। 27 गाड़ियां को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 21 ट्रेनों को आज रिशैड्यूल भी किया गया है। परिचालन संबंधी दिक्कतों के चलते आज 58 ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाना पड़ रहा है। अगर ट्रेन कैंसिल हो जाती है तो यात्री टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को टिकट रिफंड अपने आप हो जाता है। रिजर्वेशन काउंटर से खरीदे टिकट को कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर के बाद 72 घंटे तक कैंसिल किया जा सकता है। अगर पैसेंजर अपने आप टिकट कैंसिल करता है तो आईआरसीटीसी रिफंड से कुछ कैंसलेशन चार्ज काट लेता है।