T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड के लिए आज चुनी जाएगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों की होगी वापसी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:02 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर आज टीम का ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार 2 बजे मुंबई में भारतीय चयनकर्ताओं की मीटिंग शुरू होने जा रही है और विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान होने जा रहा है।
हार के बाद ऐसे होंगे बदलाव
एशिया कप में देखा जाए तो भारत को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार समझा जा रहा था, लेकिन टीम सुपर 4 राउंड से ही बाहर हो चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के अलावा, कई खिलाड़ियों का बल्ला नहीं बोला।
सभी आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे थे। आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुए थे और विकेटों के लिए परेशान हो गए थे। ऐसे में यह देखने दिलचस्प होने वाला है कि चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में कितने बदलाव करने जा रहे हैं।
बुमराह और हर्षल कर सकते हैं वापसी
भारत के लिए अहम ये है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। और टीम में वापसी को लेकर तैयार है। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल ने भी फिटनेस टेस्ट पास किया है। ये दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के चलते एशिया कप का हिस्सा नहीं बने थे। जिसका खामियाजा भी टीम को झेलना पड़ा था। दोनों खिलाड़ी फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में खूब अभ्यास कर रहे हैं और दोनों के वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की उम्मीद है।
एशिया कप में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया, जिस पर दुनिया भर के क्रिकेट जानकारों ने सवाल भी उठाया था। एशिया कप में तेज गेंदबाजों में लय नहीं नज़र आई। अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शमी को चुना जा सकता है। इस साल आईपीएल के 16 मैचों में अनुभवी पेसर ने कुल 20 विकेट लिया था। उनके पास ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर खेलने का काफी अनुभव रहा है, जो टीम के लिए मददगार हो सकता है।