Indore : अनोखा प्रदर्शन, मच्छरदानी लपेटकर जमीन पर बैठे कांग्रेसी
Unique demonstration, Congressmen sitting on the ground wrapped in mosquito nets
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2023 09:24 PM
इंदौर (मप्र)। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। इसके काटने से लोग बीमार हो रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने को मच्छरदानी में बंद कर जमीन पर बैठ गए।
राहगीरों को बांटे मच्छर भगाने की अगरबत्ती और रैकेट
चश्मदीदों ने बताया कि शहर के राजबाड़ा चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नाटकीय तौर पर खुद को मच्छरदानी में बंद कर जमीन पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मच्छर मारने की अगरबत्ती और रैकेट भी बांटे।
कांग्रेस नेता ने नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने आरोप लगाया कि इंदौर नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में मच्छरों का आतंक है। लोग मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।