Informative News : वैज्ञानिकों ने खोज निकाला समुद्री काई से सेहतमंद चीनी बनाने का फॉर्मूला
Informative News: Scientists discover formula to make healthy sugar from seaweed
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:26 AM
Informative News : कानपुर के वैज्ञानिक ने सामान्य चीनी मे समुद्री काई और तुलसी मिलाकर सेहतमंद चीनी बनाने का फॉर्मूला खोज लिया है ।काई मिश्रित इस चीनी मे भरपूर पौष्टिक तत्व है ।यह कई बिमारियों से लड़ने मे मददगार भी है ।इसे अगले छह महीने मे बाजार मे उतारने की तैयारी है ।
Informative News :
देश के इकलौते राष्ट्रिय शर्करा संस्थान के निदेशक प्रो.नरेंद्र मोहन रिसर्चर राजेश सिंह के साथ तीन साल से इस रिसर्च पर काम कर रहे थे । अंततः वह समुद्री काई और तुलसी को सामान्य चीनी मे विशेष प्रक्रिया वा अनुपात मे मिलाकर सेहतमंद चीनी बनाने मे कामयाब हो गये है ।इसके निर्माण मे किसी रसायन का इस्तेमाल नही हुआ है ।
राजेश सिंह ने बताया की काई वातावरण से कार्बन सोखती है ।इसका उपयोग बड़े स्तर पर सुपर शुगर बनाने मे किया जाये तो इसकी खेती की आवश्यकता होगी ।किसानो को लाभ के साथ वातावरण से भी फायदा पहुचेगा ।तमिलनाडु,कर्नाटक,आँध्रप्रदेश,पश्चिम बंगाल समेत 15 प्रदेशों मे इसकी खेती शुरु जो गई है ।आने वाले समय मे इसका विस्तार और तेज़ी से होने के पूरे आसार है ।
ये बिमारियों मे है फायदेमंद:
ब्लड प्रेशर,खांसी,एनीमिया,मांसपेशियों की कमजोरी असंतुलित कोलेस्ट्रॉल आदि बिमारियों मे यह फयेदेमंद साबित होगी।
इसमे मुख्य रूप से ये तत्व होंगे
प्रोटीन-58 फीसदी,कार्बोहाइड्रेट-16 फीसदी,फैट्स-08 फीसदी,मिनरल्स-10 फीसदी,डायटरी फाइबर-08फीसदी
और इन तत्वों की सूक्ष्म मात्र भी होगी: फैटी एसिड,पोटैशियम कैल्शियम,आयरन ,जिंक,फास्फोरस,विटामिन,एंटीऑक्सीडेंट,अमीनो एसिड।
प्रो.नरेंद्र मोहन ने बताया की अलग-अलग रिसर्च के बाद स्पिरूलीना प्रजाति के समुद्री शैवाल से पौष्टिक चीनी बनाने मे कामयाबी मिली।इसमे मौजूद प्रोटीन 86 से90 फीसदी तक पच जाता है ।बच्चों से बुजुर्ग तक इसका प्रयोग कर सकते है ।काई वा तुलसी को 1:5 अनुपात मे रखते है । उन्होनें बताया की नासा मे वैज्ञानिक एनर्जी वा डाइट के लिये समुद्री काई का इस्तेमाल करते है ।इसमे प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट,विटामिन्स वा मिनरल्स होते है ।