
हिना खान जो कि instagram और facebook पर काफ़ी पॉपुलर इन्फलुएंसर हैं उनका यह मानना है कि reels का क्रेज़ लोगों में इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि ये बहुत कम समय में देखी जा सकती हैं। जैसे कि आप 30 सेकेंड में खुद को हँसता हुआ देख सकते हैं या फिर 30 सेकेंड में ही कोई अच्छा लाइफ मैसेज reels के जरिये ले सकते हैं। लेकिन हिना खान जी का यह भी कहना है कि इन reels का फायदा तभी है जब आप इनसे कुछ बेहतर सीख सकें। अगर कोई छोटा बच्चा reel बना रहा जिसे अभी ज्यादा जानकारी नहीं है तो इस तरह की reels बनाना और देखना दोनों ही समय की बर्बादी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की तरफ से कुछ स्थानों जैसे रेलवे ट्रैक, हाईवे और रोड पर reels बनाने पर सख्त पाबंदी होनी चाहिये।