INTERNATIONAL NEWS: बिना वैध दस्तावेजों के भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश, चीनी गिरफ्तार
INTERNATIONAL NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:14 AM
INTERNATIONAL NEWS: लखीमपुर खीरी (उप्र)। यहां भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज के सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
INTERNATIONAL NEWS
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आदित्य कुमार ने बताया कि चीनी नागरिक को शुक्रवार शाम गौरीफंटा में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान चीनी नागरिक भारत में ठहरने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। डीएसपी ने कहा कि मामले में गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।