International: यूपी सरकार ने किए सिंगापुर में किए कई समझौतों पर हस्ताक्षर
International
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:42 PM
International: सिंगापुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले साल फरवरी में 'उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन' (यूपीजीआईएस) से पहले सिंगापुर में निवेशकों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
International
राज्य के जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि सरकार ने 50 अरब डॉलर के निवेश प्रतिबद्धता का लक्ष्य हासिल करने के लिए सिंगापुर से समर्थन की मांग की थी।
सिंह ने कहा कि उन्हें यूपीजीआईएस को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर और सिडनी में बैठकों और प्रचार-प्रसार से 'बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया' मिली। वह उन आठ प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले वर्ष 10-12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले निवेशक शिखर सम्मेलन के बारे में प्रचार करने के लिए 16 से अधिक देशों में भेजा था।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
सिंह ने कहा, 'चूंकि हम निवेश के लिए जोर दे रहे हैं, इसलिए एसआईसीसीआई यहां की निवेश कंपनियों और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक कड़ी का काम करेगा।'