International Volunteer Day : श्रमजीवी विकास संगठन ने वालंटियर को किया सम्मानित
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:48 PM
नोएडा (चेतना मंच)।अंतर्राष्ट्रीय वालंटियर दिवस (International Volunteer Day) पर श्रमजीवी विकास संगठन के द्वारा नोएडा (Noida) बस्ती के विकास के लिए कार्य कर रहे वालंटियर एवं अपना पाठशाला के शिक्षको को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता संतोष कुमार कहे की समाज में बेहतरी के लिए कार्य कर रहे लोगों को चिन्हित कर सम्मानित करना जरूरी है ताकि लोगों को प्रोत्साहन मिल सके एवं लोग समाज के बेहतरी लिए कार्य कर सकें , इसलिए संगठन द्वारा आज लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।
International Volunteer Day के अवसर पर संगठन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सेठी, जनगीत गायक युद्धेश बेमिशाल, रंजीत गुप्ता, सतीश कुमार, रिया सोढ़ी, विजय कुमार, मनोहर गुप्ता सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।