coal auction: कोयले की नीलामी सफल बनाने को होगा निवेशक सम्मेलन
coal auction
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:55 AM
coal auction नयी दिल्ली। कोयले की वाणिज्यिक नीलामी में भागीदारी करने वालों को बढ़ावा देने के लिए इसी सप्ताह मुंबई में एक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोयला ब्लॉक की वाणिज्यिक नीलामी में बोलीदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस सप्ताह मुंबई में एक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी एक दिसंबर को होने वाले सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अतिथि होंगे।
coal auction
कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशिष्ट अतिथि होंगे। इसी महीने कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक खदानों की नीलामी के छठे दौर के तहत 133 कोयला खदानों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू की थी।