Stock Market: शेयर बाजार से निवेशकों को लगा झटका, सेंसेक्स में 115 अंक की हुई गिरावट
भारत
RP Raghuvanshi
23 Sep 2022 04:26 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में शुक्रवार सुबह लगातार गिरावट का दौर जारी है। ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट वाली रिकॉर्ड कमजोरी की वजह से निवेशकों पर काफी असर पड़ना शुरू हो गया है।
सेंसेक्स (Stock Market) आज के दिन 115 अंकों के नुकसान के करने के बाद 59,005 पर खुला और कारोबार शुरू कर दिया था। जबकि निफ्टी 36 अंकों के नुकसान करने के बाद 17,594 के स्तर पर खुला और ट्रेडिंग कर रहा है। निवेशकों ने आज शुरुआत से देखा जाए तो बिकवाली जारी रही थी और लगातार मुनाफावसूली से सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 250 अंक गिरने के बाद 58,867 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 50 अंक टूटने के बाद 17,600 पर पहुंच चुका है।
ये सेक्टर में हुई गिरावट
आज के कारोबार को अगर सेक्टरवार देखें तो सभी सेक्टर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल जैसे सेक्टर्स में मामूली तेजी देखने को मिली है। जबकि निफ्टी बैंक, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर में आज 1 फीसदी तक गिरावट हुई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 पर भी आज शुरुआती कारोबार में 0.2 फीसदी का नुकसान पहुंच चुका है।
एशियाई बाजार हो गया धड़ाम
एशिया के ज्यादातर शेयर बाजार देखा जाए तो आज सुबह नुकसान पर खुल गया है और लाल निशान पर कारोबार जारी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर आज सुबह 0.43 फीसदी का नुकसान हुआ है। जबकि जापान का निक्केई 0.58 फीसदी के नुकसान पर कारोबार चल रहा है। हांगकांग के शेयर बाजार में भी 0.51 फीसदी तो ताइवान के बाजार को लेकर 0.08 फीसदी की गिरावट हुई है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बाजार भी 1.01 फीसदी के नुकसान पर ट्रेडिंग जारी है।