Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों को हुआ नुकसान, सेंसेक्स 52,766 पर कर रहा है कारोबार
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:56 AM
नई दिल्ली: इस हफ्ते के पहले कारोबारी (Stock Market) दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हो गई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56 अंकों के नुकसान के साथ 52851 पर पहुंचकर खुल गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ शुरुआत हो गई थी।
कमजोर शुरुआत के बावजूद शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी होना शुरु हो गई है। बता दें दोनों कंपनियों के विलय के प्रस्ताव को शेयर बाजारों को मंजूरी मिल चुकी है।
शुरुआती कारोबार में बात करें तो सेंसेक्स (Stock Market) में 8 स्टॉक्स लाल और 22 हरे निशान पर पहुंच गया था। सेंसेक्स 97 अंक ऊपर 53005 के स्तर पर था तो निफ्टी 15774 के स्तर पर खुलने के बाद 3 अंकों की बढ़त करने के बाद 15755 के स्तर पर कारोबार जारी हो गया था।
निफ्टी टॉप गेनर में इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और श्रीराम सीमेंट के शेयर हो गए थे तो टॉप लूजर में ओएनजीसी, हिन्डाल्को, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और विप्रो शामिल है।
इस हफ्ते कैसी होने वाली है बाजार की चाल
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने जानकारी दिया है कि, इस सप्ताह तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत होना शुुरु हो गई थी। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) आठ जुलाई को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करने जा रही है। बाजार भागीदारों की निगाह इसपर रहने वाली है।
मिश्रा ने बताया है कि इसके अलावा वैश्विक बाजारों का रुख, कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के मोर्चे का काफी हद तक प्रभाव रहेगा। वृहद आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर मंगलवार को खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के सेवा क्षेत्र के आंकड़े आने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से कारोबारी धारणा को प्रभावित करने जा रहे हैं।