Investors Summit 2023 : सीएम योगी ने कर दिया सार्थक, अब यूपी का मतलब हुआ अप - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Investors Summit 2023: CM Yogi made it meaningful, now UP means up - Defense Minister Rajnath Singh
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:07 PM
Investors Summit 2023 :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया है। देश-दुनिया की दिग्गज कॉरपोरेट हस्तियां 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत कर रही हैं। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी में नेतृत्व बदलने से बहुत कुछ बदला है। पहले प्रदेश में इन्वेस्टमेंट मतलब बर्बाद होता था लेकिन अब सीएम के सार्थक प्रयास से लगातार सब कुछ अप हो रहा है।
Investors Summit 2023 :
राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी को सीएम योगी ने लगातार अप किया है। इसलिए अब यूपी मतलब हो गया है एजुकेशन अप, विकास अप, हेल्थ अप, यूपी मतलब स्किल अप, इवेस्टमेंट अप, इन्वेस्टमेंट का रिटर्न अप हो गया है। पहले यूपी में इन्वेस्टमेंट मतलब बर्बाद समझा जाता था लेकिन अब यह बेस्ट समझा जाता है। इंडिया राइजिंग और यूपी राइजिंग दोनो एक सिक्के के पहलू हैं। इसीलिए सिर्फ नेतृत्व बदलने से देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि यह निवेश सम्मेलन प्रदेश के 75 जनपदो में भी एक साथ आयोजित हो रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की कई देशों में यूपी निवेश कर रहा है। यह बिजनेस डेलिगेशन का कॉमन मंच है। कई देशों के प्रतिनिधि G 20 का हिस्सा बनेंगे। आगे उन्होंने बताया कि सभी जिलों में यह कार्यक्रम संचालित है। इस वर्ष यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य है। यूपी में निर्यात 2 गुना बढ़ा है। यूपी में फिल्मसिटी बनाने की योजना की बात भी कही।