iPhone alert- iphone यूजर हो जाए सावधान अन्यथा लीक हो सकता है आपका डाटा
iPhone alert (PC- Zee news)
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:03 PM
iPhone alert- पूरी दुनिया में साइबर क्राइम (Cyber Crime in World) के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। साइबर क्राइम के इस जमाने में यह आवश्यक हो जाता है कि हम अपनी पर्सनल डिटेल को लोगो से छिपा कर रखे जिससे हम साइबर क्राइम का शिकार होने से बच सकें। ऐसे में iPhone यूजर के लिए एक हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एप्पल के Safari 15 ब्राउजर में एक बग (Bug) डिटेक्ट किया गया है, जो यूजर्स के पर्सनल डाटा के साथ-साथ ब्राउजिंग हिस्ट्री (Browsing History) को लीक कर सकता है। इस बग को फ्रॉड प्रिवेंशन सर्विस FingerprintJS द्वारा ढूंढा गया है।
Safari ब्राउजर में IndexedDB API डालने की वजह से आया बग -
फ्रॉड प्रिवेंशन सर्विस FingerprintJS द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि Safari ब्राउजर में IndexedDB API की वजह से यह बग (Bug) आया है। इस बग की वजह से जब भी आईफोन अथवा आईपैड यूजर अपने डिवाइस में कुछ ब्राउज करता है तो IndexedDB सारे डाटा को अपने पास जमा कर लेता है। सेम-ऑरिजिन पॉलिसी के अनुसार एक वेबसाइट का डेटा और डॉक्यूमेंट दूसरी वेबसाइट नहीं देख सकती। परंतु Safari 15 इस पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए डाटा को लीक करने का काम कर रहा है।
किस तरह डाटा को लीक कर रहा है ये -
जब कोई यूजर किसी वेबसाइट पर जाता है, तो वह सफारी डेटाबेस के साथ इंटरैक्ट करता है। ऐसे में एक जैसे नाम का नया डेटाबेस अभी एक्टिव विंडो और टैब में भी क्रिएट कर दिया जाता है। ऐसे में कोई भी यूजर उस डेटाबेस को भी देख सकता है, जो पहले से तैयार किया गया है।
See Also-
Corona Update Today- खुशखबरी! घटने लगे हैं कोरोना के मामले
इसके साथ ही कुछ ऐसी वेबसाइट जैसे गूगल (Google), यूट्यूब (Youtube) इत्यादि जहां पर अकाउंट बनाते समय आप अपनी खास जानकारी देते हैं, इस अकाउंट id को कुछ अन्य वेबसाइट ना केवल देख सकती है बल्कि इसका इस्तेमाल नए अकाउंट को एक साथ जोड़ने के लिए भी कर सकती हैं।