IPL-2023 : चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर आईपीएल से बाहर
Washington Sundar out of IPL due to injury
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2023 07:32 PM
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बृहस्पतिवार को आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए। इससे खराब फॉर्म से जूझ रही उनकी टीम को एक और झटका लगा है। टीम ने सुंदर की चोट और बाकी सत्र के लिये उनके उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी।
सात मैचों में दो जीत के साथ नीचे से दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद
टीम ने ट्वीट कर कहा कि वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल 2023 के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना। सुंदर ने अभी तक सात मैचों में 8.26 की इकॉनामी से तीन विकेट लिये और 60 रन बनाये। सनराइजर्स सात मैचों में महज दो जीत के बाद 10 टीमों में नौवें स्थान पर है। अब आने वाले मैचों में टीम की क्या रणनीति होगी, इस पर खेल प्रेमियों की निगाहें बनी रहेंगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।