IPL News:अब आईपीएल में बल्लेबाजी का धूम-धूम धड़ाका दिखाएंगे करन शर्मा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:27 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः शहर के उभरते खिलाडी करन शर्मा ने बडी उपलब्धि प्राप्त की। इस बार वे आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का धूम-धूम धड़ाका करते नजर आएंगे। वे लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से खेलेंगे। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा है। आईपीएल 2022 के लिए खिलाडियों की नीलामी 12 फरवरी से शुरू हुई थी। गाजियाबाद के करन शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। नीलामी के पहले दिन तो किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदाए मगर रविवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने उन्हंें 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। करन शर्मा के आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में शामिल होने की जानकारी मिलते ही उनके निवास सूर्य नगर रामपुरी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। करन तो अभी यूपी रणजी टीम के कैम्प पर गए हुए हैं। उनके पिता सन्नी शर्माए मां अनीता शर्मा व छोटी बहन शिल्पी को कालोनीवासियोंए रिश्तेदारों व खेल प्रेमियों ने बधाई दी। करन शर्मा के पिता सन्नी शर्माए मां अनीता शर्मा व बहन शिल्पी ने कहा कि करन की इस बडी उपलब्धि से वे बहुत खुश हैं। उसने अपने शहर का नाम रोशन कर दिया है। पिता सन्नी शर्मा ने कहा कि करन बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाडी है। यह तो शुरूआत हैए वह अभी बहुत आगे जाएगा और जल्द ही भारतीय टीम का भी दावेदार होगा। करन शर्मा को यूपी की रणजी टीम का उप कप्तान भी बनाया गया था। कप्तान कुलदीप यादव थे। कुलदीप यादव के भारतीय टीम में शामिल होने से यूपी की कप्तानी उनके पास ही होगी