IPS Amit Lodha- खाकी ने अमित लोढ़ा को किया कटघरे में खड़ा, हुए सस्पेंड
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:03 AM
IPS Amit Lodha- बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा उठी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज "खाकी: द बिहार चैप्टर" को लेकर मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं l। 25 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी यह वेब सीरीज काफी पॉपुलर हुई थी। यह वेब सीरीज अमित लोढ़ा की लिखी बेस्टसेलर किताब "बिहार डायरीज" पर आधारित है जो साल 2017 में लिखी गई थी।
बेहद पॉपुलर हुई इस वेब सीरीज ने अमित लोढ़ा (IPS Amit Lodha) को जितनी पॉपुलैरिटी दी, अब इसी वेब सीरीज की वजह से ये बेहद मुश्किलों में घिर गए हैं। इनके ऊपर लोक सेवा अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगा है जांच सूत्रों के अनुसार अमित ने किताब लेखन और वेब सीरीज निर्माण को लेकर पुलिस मुख्यालय अथवा राज्य सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। इन पर निजी स्वार्थ और लाभ के लिए वित्तीय अनियमितताएं करने का भी आरोप लगा है इसी के चलते आज उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
अमित लोढ़ा ने सरकारी सेवक होते हुए भी निक्स तथा फ्राइडे स्टोरीटेलर प्रोडक्शन हाउस के साथ व्यावसायिक कार्य किए हैं, जिसके खिलाफ सरकार के निर्देशानुसार इन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सक्षम प्राधिकार द्वारा जांच की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इनके ऊपर प्राथमिकी में पीसी एक्ट और आईपीसी की धाराएं लगाई गई थी।
जांच में यह बात सामने आई कि आईपीएस अमित लोढ़ा (IPS Amit Lodha) ने फ्राइडे स्टोरी टेलर प्राइवेट लिमिटेड एवं नेट्रिक्स से 18 अगस्त 2021 को एचडीएफसी अकाउंट पर 12372 रुपए प्रथम किश्त के रूप में लिए थे। इसके बाद इनकी पत्नी कौमुदी लोढ़ा के अकाउंट में प्रोडक्शन हाउस के खाते से अलग-अलग तारीख पर करीब 49 लाख 63 हजार रुपए का लेनदेन किया गया। इस वेब सीरीज को बनाने में लगभग 64 करोड रुपए की लागत लगी थी, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि यह भ्रष्टाचार से अर्जित की गई धनराशि है।